गुना नगर: ग्राम टोरिया में जमीनी विवाद में डायल 112 के सामने भिड़े दो पक्ष एक महिला सहित तीन लोग घायल
गुना।कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टोरिया में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है, घायल पक्ष के नरेंद्र अहिरवार ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पिताजी की जमीन नाम से है, परिवार के ही लोग फर्जीवाडा कर उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।