बुलंदशहर: बुलंदशहर में युवती से छेड़छाड़, सब्जी लेने गई थी पीड़िता, विरोध करने पर आरोपी धमकी देकर हुआ फरार, एफआईआर दर्ज
बुलंदशहर के कोतवाली नगर क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी काली नदी के पास सब्जी लेने गई थी। इसी दौरान मोहल्ले का ही निवासी वहां पहुंच गया और उसने युवती का हाथ पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़