कायमगंज: गांव दूंदेमई के पास कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
कम्पिल के गांव धीमर नगला निवासी 20 वर्षीय अरुण पुत्र राकेश बाइक से एक रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था।तभी गांव दूंदेमई पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने देर रात बाइक में टक्कर मार दी।जिसमें बाइक सवार अरुण गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी ले जाया गया वहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लोहिया के लिए रेफर कर दिया।