बेगूसराय: पत्नी के मायके जाने से आहत युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
बेगूसराय से एक दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने निकल कर आ रही है। जहां पत्नी मायके चले जाने से नाराज पति ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस आत्महत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद इलाके में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र की है।