बेगूसराय: बेगूसराय पहुंचे प्रभारी मंत्री संजय सरावगी, विकास को लेकर की बड़ी बात
बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में आज बिहार सरकार के मंत्री सह बेगूसराय के प्रभारी मंत्री संजय सरावगी ने झंडा फहराया। इस मौके पर बेगूसराय के डीएम तुषार सिंगला एवं एसपी मनीष समेत कई बरिय पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सर्वप्रथम बेगूसराय पुलिस के जवानों के द्वारा एवं एनसीसी तथा स्कूली छात्रों के द्वारा मंत्री संजय सरावगी को सलामी दी गई।