बेगूसराय: मुफसिल थाना परिसर में जन्माष्टमी को लेकर हुई शांति-समिति की बैठक, कई बिंदुओं पर हुई चर्चा
मुफस्सिल थाना परिसर में आगामी जन्माष्टमी को लेकर शांति समिति की बैठक गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे आयोजित की गई. इस मौके पर कई बिंदुओं पर चर्चा की गई. इस मौके पर संबोधित करते हुए मुफसिल थाना अध्यक्ष ने बताया कि जन्माष्टमी का त्यौहार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न करवाना हमारी पहली प्राथमिकता है.