श्रीनगर: औङेलाबाङी गांव में खस्सी चोरी कर काटकर खाने को लेकर पीड़ित ने श्रीनगर थाना में दिया आवेदन
खोखा दक्षिण पंचायत के वार्ड नंबर 7 औङैलाबाङी गांव में खेत में चारा चर रहे खस्सी का चोरी कर कुछ युवकों द्वारा काटने का मामला प्रकाश में आया है। खस्सी चोरी करने को लेकर पीड़ित के द्वारा बुधवार को 11 बजे श्रीनगर थाना में आवेदन दिया गया है। पीड़ित लक्ष्मी मेहरा ने बताया कि घर के बगल स्थित खेत में हम अपने दो खस्सी को चारा चरने के लिए रस्सी से खुटें में ठोक दिए थे