नगर के मोहल्ला चंदियाना वाला में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
Siyana, Bulandshahr | May 7, 2026
नगर के मोहल्ला चंदियाना वाला में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने महिला के सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गुरुवार को कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मोहल्ला चंदियाना में एक महिला की मौत की सूचना मिली थी। बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है।