राघोगढ़: भूलाए गांव में अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग की कार्यवाही, नदी के पुल से ट्रैक्टर ट्राली किए जप्त
Raghogarh, Guna | Jun 10, 2026 राघोगढ़ तहसील क्षेत्र में खनिज विभाग ने अवैध उत्खनन पर कार्यवाही की है। 10 जून को जिला खनिज अधिकारी सचिन वर्मा ने बताया, रात में गस्त के दौरान राघोगढ़ तहसील के भुलाए गांव में ट्रैक्टर ट्राली पकड़े गए। जांच में ट्रैक्टर पर खनिज उत्खनन परिवहन के दस्तावेज न मिलने पर जप्त कर रुठियाई पुलिस चौकी में रखा है। कार्रवाई का प्रस्ताव तैयार किया है।