खगौल: बकरीद पर्व को लेकर खगौल थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील
बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार की दोपहर 3 बजे दानापुर के खगौल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने की। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं विभिन्न समुदायों के लोगों ने हिस्सा लिया। थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान आपसी भाईचारा और