देव प्रखंड के इसरौर गांव के समीप अदरी नदी पर संकीर्ण पुल को लेकर विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने बिहार विधानसभा में अपनी मांग रखी है। पतली पुल को चौड़ीकरण करने की मांग रखी उन्होंने बताया कि इसरौर गांव के समीप अदरी नदी पर यह पुल है जो काफी पुराना है और मानक के अनुरूप नहीं है। उन्होंने चौड़ीकरण और मानक के अनुरूप बनाने का सदन में मांग रखा है।