बीसलपुर: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास, पति ने बिना वैधानिक तलाक दिए रचाई दूसरी शादी
बीसलपुर---अतिरिक्त दहेज में मायके से एक चार पहिया गाड़ी व नगदी न लाने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। तथा बिना वैधानिक तलाक दिए दूसरी शादी भी रचा ली। एस पी के आदेश पर कोतवाली पुलिस महिला के पति, ससुर सहित छह लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दी है।