जौनपुर: बीजेपी नेता पर धारदार हथियार से हुआ जानलेवा हमला
जौनपुर में दबंगो के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब सत्ताधारी दल के नेता भी सुरक्षित नही है। पुरानी रंजिश को लेकर दबंगो ने बीजेपी नेता पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि दबंगो ने धारदार हथियार स हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। फिलहाल पीड़ित बीजेपी नेता का इलाज ट्रामा सेंटर वाराणसी में चलने के बाद आज उन्हें घर भेज दिया।