रहुई: इतासंग गांव के समीप खटाल में पुलिस ने की छापेमारी, 15 बोतल बियर के साथ 3 लोग गिरफ्तार
Rahui, Nalanda | Jul 31, 2026 रहुई थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार देर रात इतासंग गांव के समीप एक खटाल में छापेमारी कर अवैध रूप से छिपाकर रखी गई 15 बोतल बियर (करीब 7.5 लीटर) बरामद की है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान डिहरा गांव निवासी अमृत राज, इतासंग निवासी राजपाल कुमार तथा दानियावां थाना क्षेत्र के मड़वा निवासी नवीन कुमार.