मुज़फ्फरनगर: सुजड़ू, खालापार में मीटर बाईपास कर उड़ाई जा रही बिजली, विजिलेंस की रेड में 7 आरोपी बेनकाब
मुज़फ्फरनगर में बिजली चोरी के खिलाफ विजिलेंस और विद्युत विभाग की संयुक्त टीम ने खालसा पट्टी और खालापार क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान सात घरों में मीटर बाईपास कर कटिया डालकर बिजली चोरी पकड़ी गई। टीम को देखकर कई लोग अवैध तार हटाते नजर आए। सभी सात आरोपियों के खिलाफ खालापार थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। विभाग ने अभियान जारी रखने की चेतावनी दी।