सहारनपुर: कलेक्ट्रेट पर भारतीय कश्यप सेना का प्रदर्शन, लेखपाल-कानूनगो पर अभद्रता का आरोप, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
सहारनपुर में मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट मुख्य द्वार पर धरना दिया और आरोप लगाया कि रामपुर मनिहारान क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर में एक लेखपाल और कानूनगो ने महिला के साथ अभद्रता और गाली-गलौज की, शिकायतों के बावजूद प्रशासन ने कोई कार्रवाई नही की।