रेवाड़ी मार्केट कमेटी उपप्रधान के पद से दीपक मंगला की छुटटी कर दी गई है। नियुक्ति के बाद से ही दीपक मंगला का विरोध हो रहा था। अब सरकार ने उनकी जगह नवल किशोर गुप्ता को रेवाड़ी मार्केट कमेटी का उपप्रधान नियुक्त किया है। बिना शपथ के दीपक मंगला की छुट्टी अब शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। इससे पहले अटेली में नियुक्ति को लेकर ऐसा ही विवाद देखने को मिला था।