सदर: प्रयागराज में बीकॉम फर्स्ट ईयर की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, जांच शुरू
Sadar, Allahabad | Jun 10, 2026
प्रयागराज में बीकॉम फर्स्ट ईयर की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, जांच शुरू की। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना धूमनगंज थाना क्षेत्र की है।मूल रूप से जौनपुर के गौरा बादशाहपुर क्षेत्र के पचेवरा गांव की रहने वाली 19 साल की सृजन राय राजरूपपुर में किराए का कमरा लेकर रह रही थी। वह केपी कॉलेज की छात्रा थी।