शिमला ग्रामीण: विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष पर शोघी में आयोजित रक्तदान शिविर में 27 यूनिट रक्त किया गया एकत्रित
रविवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष पर शोघी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।इस दौरान इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल शिमला की टीम द्वारा यहां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है जिसमें अभी तक कुल 27 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया है।वहीं काफी संख्या में लोग रक्तदान करने पहुंच रहे हैं।