महसी: बरदहा बाजार में जर्जर तार बना जंजाल, ब्लास्ट के बाद निकला आग का गोला, बड़ा हादसा टला
शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र के बरदहा बाजार में सोमवार रात ट्रांसफार्मर से जुड़े जर्जर विद्युत तार में अचानक ब्लास्ट हो गया। तार से आग का गोला निकलता देख कस्बावासी सहम गए। कुछ देर बाद तार जल जाने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे स्थानीय लोगों ने एसडीओ विद्युत को शिकायती पत्र भेजकर जर्जर तार बदलवाने और विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की।