पिंड्रा: बीडीओ ने पीएम आवास का किया निरीक्षणः एक हफ्ते में निर्माण पूरा करने का आदेश
वाराणसी के हरहुआ में बीडीओ राजेश बहादुर सिंह ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत औरा और गहुरा ग्राम पंचायत मे अपूर्ण पीएम आवासों का निरीक्षण किया। उन्होंने समय से आवास पूरा करने का आदेश किया। अगर काम समय से पूरा नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी।