पिंड्रा: वाराणसी में दो कार की आमने-सामने की टक्करः तीन गंभीर रूप से घायल, किशोर को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार कछवा रोड-कपसेठी मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर अरविंद सिंह नामक व्यक्ति अपनी कर में सवार होकर कपसेठी से कछवा रोड की तरफ जा रहा था कि मानापुर-छतेरी गांव के पास एक किशोर रोड पर सामने आ गया, उसको बचने के चक्कर में कार उल्टी दिशा से आ रही टवेरा गाड़ी मे टकरा गई। टक्कर में सड़क पार कर रहा, किशोर भी घायल हो गया है।