पिंड्रा: वरुणा जोन कमिश्नरेट वाराणसी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 160 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 8 अभियुक्त गिरफ्तार
मुखबिर की सूचना पर वरुणा जोन कमिश्नरेट वाराणसी के थाना चौबेपुर, चोलापुर व रोहनिया पुलिस द्वारा कुल 160 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में सम्बन्धित थाना पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।