पिंड्रा: जंसा थाना क्षेत्र की हाथी मलिन बस्ती में गैस सिलेंडर के रिसाव से लगी आग, दो महिला समेत चार लोग झुलसे
जंसा थाना क्षेत्र की हाथी मलिन बस्ती में बुधवार की रात 8:30 बजे के आसपास गैस सिलेंडर के रिसाव से दो महिला समेत चार लोग झुलस गए। घायल चारों लोगों को नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाथी बाजार पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्रथम उपचार के बाद मंडलीय चिकित्सालय कबीरचौरा के लिए रेफर कर दिया।