श्योपुर: जिले में 7 थाना प्रभारियों की अदला-बदली, विजयपुर टीआई गसवानी पहुंचे, एसपी ने जारी किया आदेश
श्योपुर। एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल ने बुधवार को शाम 06 बजे थाना प्रभारियों की तबादला सूची जारी की है। जिसमें सात थाना प्रभारियों की अदला बदली की गई है। तबादला सूची के अनुसार विजयपुर टीआई भारत सिंह गुर्जर को गसवानी थाना प्रभारी बनाया गया है। हालांकि भारत सिंह गुर्जर पहले भी गसवानी थाना प्रभारी रह चुके है, लेकिन यह दूसरा अवसर पर जब उनकी बतौर टीआई पदस्थ हुए है।