श्योपुर: शहर में पहली बार जल सुनवाई, घर से पानी मंगवाकर कराई टेस्टिंग, फक्कड़ चौराहे पर बैठे डिप्टी कलेक्टर
श्योपुर। इंदौर में दूषित पानी की घटना को लेकर प्रदेशभर में अलर्ट जारी बना हुआ है, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेशभर में जल सुनवाई मंगलवार को दोपहर 02 बजे से शुरू की गई, जिसमें पहली बार श्योपुर शहर के फक्कड़ चौराहे पर कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर विजय शाक्य की अध्यक्षता में जल सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।