मैनपुरी: मैनपुरी में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत, डीएम ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता वाहनों को किया रवाना
मैनपुरी में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की 1 जुलाई से शुरुआत हो गई जिला मुख्यालय से जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी ने जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। जागरूकता वाहन शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच कर संचारी रोग नियंत्रण अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। यह अभियान 31 जुलाई तक जारी रहेगा।