जशपुर: जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन शंखनाद में की बड़ी कार्रवाई, सात गौवंश तस्करों के चंगुल से मुक्त
जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन शंखनाद के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा क्षेत्र के ग्राम डहुकोना के जंगल से सात गौवंशों को तस्करों के चंगुल से सकुशल बरामद किया है। हालांकि पुलिस को देख तस्कर अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। गुरुवार की दोपहर तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार, बीस मई की सुबह करीब साढ़े चार बजे पुलिस