जरीडीह: बाराडीह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लाभार्थियों से मिलकर केंद्र सरकार की योजनाओ को लेकर लोगो को किया जागरूक
बाराडीह पंचायत में भाजपा जरीडीह जिला मंत्री सुभाष चंद्र महतो व जरीडीह प्रभारी हिरालाल महतो के नेतृत्व मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने लाभार्थियों से घर-घर जाकर सम्पर्क कर केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ ले रहे लोगों को पत्रक देकर उन्हें उन्हें भाजपा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।