झालरापाटन पुलिस ने चायनीज मांझा बेचने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 19 रोल चायनीज मांझा और 4400 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बुधवार दोपहर 2:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आरोपी देवीशंकर को गिरफ्तार कर लिया गया है।