झालरापाटन: अमला गांव में ब्रेकर पर उछलकर बाइक असंतुलित हुई, युवक की हुई मौत
झालावाड़ के सीमावर्ती अमला गांव में बुधवार सुबह सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। अस्पताल चौकी पुलिस ने 10:00 बजे शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। लसूडिया गांव का रहने वाला 25 वर्षीय दिनेश अपने गांव से जीरापुर जा रहा था, लेकिन अमला गांव में ब्रेकर पर उसकी बाइक उछलकर असंतुलित हो गई।