चौपारण: झूलते हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप
गोविंदपुर पंचायत के गोरखवा गांव में 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से 23 वर्षीय दिनेश यादव की मौत हो गई। बताया गया कि आंधी और बारिश के कारण बिजली का तार नीचे झूल रहा था, जिसकी चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे पहले बरही अनुमंडलीय अस्पताल, फिर हजारीबाग सदर अस्पताल और बाद में रिम्स, रांची ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में