आपकी योजना - आपकी सरकार - आपके द्वार कार्यक्रम का पंचायतवार आयोजन 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक किया जाएगा. बुधवार कि दोपहर 3 बजे इसकी जानकारी देते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन धनबाद प्रखंड के 12 पंचायत, तोपचांची के 28, बलियापुर के 23, पूर्वी टुंडी के 9, निरसा के 27, टुंडी के 17, गोविंदपुर के 39, बाघमारा के 61, कालिय