जोल: लड़ोली में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में 62 जन समस्याएं हुई प्राप्त
लड़ोली में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत की। कार्यक्रम के दौरान 62 जन समस्याएं प्राप्त हुई तथा 24 विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र बनाए गए, जबकि 13 इंतकाल भी सत्यापित किए गए। इस मौके पर विधायक चैतन्य शर्मा देवेंद्र भुट्टो, पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे