दमोह: लकलका के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पत्रकार घायल, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती
Damoh, Damoh | May 6, 2026 दमोह इमलिया चौकी अंतर्गत लकलका टौरी में मंगलवार रात सड़क हादसे में पत्रकार जिनेश कुमार जैन गंभीर रूप से घायल हो गए। अज्ञात वाहन की टक्कर से वे सड़क पर लहूलुहान मिले, जिन्हें राहगीरों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। गले में मिले प्रेस आईडी से पहचान हुई। मौके पर उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त मिली। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज किया।