शामली: शामली कोतवाली पुलिस ने बलवा गांव में चोरी की घटना में बड़ा कसेरवा कलां निवासी अभियुक्त को गिरफ्तार किया, आभूषण बरामद
Shamli, Shamli | Jun 21, 2026 रविवार की शाम 4 बजे शामली कोतवाली पुलिस ने बताया कि 27 व 28 अप्रैल की दरमियानी रात को बलवा गांव में 2 मकान से सोने-चांदी के जेवर व नगदी चोरी की घटना प्रकाश में आई थी। चोरी की वारदात में गांव बड़ा कसेरवा कलां थाना आदर्श मंडी निवासी गुड्डू उर्फ मांगा नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से आभूषण भी बरामद किए गए हैं। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।