न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल के बाहर अभिभावकों का रोष प्रदर्शन, 2027 के लिए दी चेतावनी
यमुनानगर, 16 नवंबर 2026।
आज यमुनानगर के आईटीआई के नजदीक स्थित न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल के बाहर अभिभावकों द्वारा पुस्तकों के नाम पर की जा रही कथित मनमानी के विरोध में रोष प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी, यमुनानगर द्वारा की गई जांच में न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल को पुस्तकों के मामले में दोषी ठहराया गया है। आरोप है कि विद्यालय द्वारा अभिभावकों को एक विशेष दुकान से किताबें खरीदने के लिए मजबूर किया गया तथा मनमाने दाम वसूले गए।
इसी के विरोध में अभिभावकों ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन कर अपना रोष व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों ने स्कूल प्रबंधन को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि वर्ष 2027 में भी पुस्तकों के नाम पर अभिभावकों के साथ ऐसी मनमानी की गई तो विद्यालय के मुख्य गेट के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।
इसके साथ ही यमुनानगर सहित पूरे हरियाणा के निजी विद्यालयों को भी चेतावनी दी गई कि वे अभिभावकों पर किसी विशेष दुकान से किताबें खरीदने का दबाव न बनाएं और शिक्षा के नाम पर मनमानी वसूली बंद करें। अन्यथा आने वाले समय में प्रदेश स्तर पर बड़े पैमाने पर रोष प्रदर्शन किए जाएंगे।
प्रदर्शनकारियों ने दोहराया कि उनकी लड़ाई किसी एक स्कूल के खिलाफ नहीं, बल्कि निजी स्कूलों में पुस्तकों और फीस के नाम पर होने वाली कथित लूट को रोकने तथा अभिभावकों को आर्थिक राहत दिलाने के लिए है।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से संजीव नंदा, अंकुश बख्शी एवं संजय राघव मौजूद रहे।
हमारा संकल्प
एक देश – एक किताब – एक समान फीस।
अभिभावकों का शोषण बंद हो, हर बच्चे को समान एवं सस्ती शिक्षा मिले।
#वायरलवीडियो
Ambala, Ambala | Nov 16, 2026