सुसनेर: खोयरिया गांव में करंट लगने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत
खोयरिया में गुरुवार देर रात प्रेम सिंह पिता लालसिंह घर पर खेत का काम कर रहे थे। इसी दौरान उनके सिर पर बिजली का तार लगने से उन्हें करंट लग गया और वह घायल हो गए। ग्रामीण उन्हें तत्काल सुसनेर के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर नीलम जैन ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अब आज शुक्रवार सुबह 8 बजे पोस्टमार्टम किया गया है। पुलिस जांच में जुट गई है।