बरहट: तेतरिया गांव के पास से अवैध बालू लदे 3 ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त
Barhat, Jamui | Apr 30, 2024 बरहट थाना की पुलिस ने बुधवार को तेतरिया गांव के पास से अवैध बालू लदे 3 ट्रैक्टर जब्त किया है।बताया जाता है की बरहट थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी की थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव के रास्ते से होकर 3 ट्रैक्टर से अवैध बालू का उत्खनन कियाजा रहा है। सूचना के बाद की गई छापेमारी में पुलिस को कामयाबी मिली है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।