पटना ग्रामीण: अधिवेशन भवन में ग्रामीण सड़कों की मरम्मत एवं प्रबंधन को लेकर संवाद कार्यक्रम का आयोजन, मंत्री अशोक चौधरी हुए शामिल
सचिवालय के अधिवेशन भवन में शुक्रवार की सुबह 11 बजे ग्रामीण सड़कों की मरम्मत एवं प्रबंधन को लेकर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभागीय मंत्री अशोक चौधरी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में ग्रामीण सड़कों की मरम्मत एवं प्रबंधन को लेकर अधिकारियों और संवेदकों साथ चर्चा की गई साथ ही उनसे सुझाव भी लिया गया।