सोनबरसा: सोनबरसा भारत-नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी 51वीं बटालियन की कार्रवाई, दो बाइक और दो शराब तस्कर गिरफ्तार
सोनबरसा: भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत एसएसबी 51वीं बटालियन सोनबरसा के जवानों ने रविवार दोपहर बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अलग-अलग बाइक पर शराब की खेप लेकर आ रहे दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार तस्करों की पहचान सुनील कुमार तथा अशोक कुमार के रूप में हुई है।