सहारनपुर: नगर विधायक राजीव गुंबर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में डिजिटल प्लेटफॉर्म से प्रशिक्षण लेने की अपील की
सहारनपुर में भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत पार्टी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रशिक्षण दिए जाने का अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में नगर विधायक राजीव गुंबर ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की है।