हरदोई: यासीनपुर कटौना खेड़ा से आए बच्चो और अभिभावकों ने शिक्षक पर लगाए आरोप, बाबा साहब का अपमान करने का आरोप
Hardoi, Hardoi | Mar 20, 2024 हरदोई के यासीनपुर कटौना खेड़ा के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक पर बाबा साहब भीम राव अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगा है। बताया गया यहां एक शिक्षक बीआर अंबेडकर की फोटो फाड़ रहा था बच्चों ने जब टीचर को टोका तो आरोपी शिक्षक ने उनकी पिटाई है। आरोप है कि शिक्षक क्लास रूम में पुडिया थूकता है,फिर वो बच्चो से साफ कराता हैं। आज अभिभावकों ने डीएम के यहां शिकायत की है।