हरदोई: डीएम ने निर्वाचन कार्यालय में स्थापित किये गए एमसीएमसी कक्ष, कंट्रोल रूम, सिंगल विंडो कक्ष का औचक निरीक्षण किया
Hardoi, Hardoi | Mar 20, 2024 बुधवार दोपहर डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने निर्वाचन कार्यालय में स्थापित किये गए एमसीएमसी कक्ष, कंट्रोल रूम, सिंगल विंडो कक्ष का औचक निरीक्षण किया।डीएम ने एमसीएमसी कक्ष के निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी मीता गुप्ता को निर्देश दिए कि इलेक्ट्रोनिक मीडिया पर विज्ञापनों की निगरानी के लिए स्थापित 8 टीवी को विधान सभावार निर्धारित कर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाएं।