हरदोई: बावन से इलाज कराने आए तीमारदार ने आर्थो HOD जीतेश अरोड़ा पर लगाए आपरेशन के लिए 12 हजार मांगने के आरोप, पहले भी लगे आरोप
Hardoi, Hardoi | Mar 20, 2024 बावन कस्बा निवासी नंदकिशोर ने बताया कि उसके बड़े भाई नंदलाल का पैर टूट गया था। जिसके बाद वो उसे मेडिकल कालेज लेकर आया। पिछले 15 दिन से भाई भर्ती है लेकिन आपरेशन नहीं हो रहा। आज वो हड्डी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर जीतेश अरोड़ा से मिले आरोप है कि उनके द्वारा एक पर्ची दी गई। जिसपर मोबाइल नम्बर लिखा था, बात की तो 12 हजार रुपए की मांग की गई। CMS से शिकायत हुई।