हरदोई: एसपी ने पुलिस ऑफिस में सुनी जनसमस्याएं, पारिवारिक मामलों में समझौता व अपराधिक मामलों में कार्रवाई के दिए निर्देश
Hardoi, Hardoi | Mar 20, 2024 हरदोई में आज दोपहर पुलिस अधीक्षक केशव चंद गोस्वामी ने पुलिस ऑफिस में जनसुनवाई की। इस दौरान पुलिस कार्यालय में आए फरियादियों की शिकायतों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को कार्रवाही हेतु निर्देशित किया गया। एसपी ने पारिवारिक मामलों में पहले सुलह समझौता कर उसे निपटाने, वहीं आपराधिक मामले में स्थानीय पुलिस स्टेशन को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिया है।