चूरू: भालेरी क्षेत्र में बस और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल
Churu, Churu | Jan 2, 2026 चूरू के भालेरी थाना क्षेत्र में जोड़ी व खींवासर के बीच शुक्रवार को निजी बस व बाइक की आमने–सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जोड़ी पट्टा चारणान निवासी 25 वर्षीय श्रीभगवान धाणक व 23 वर्षीय महेश कुमार धाणक बाइक पर गांव जोड़ी से खींवासर जा रहे थे।