चूरू: 15 साल बाद कृषि उपज मंडी में अनाज कारोबार लौटा, नववर्ष के उपलक्ष्य पर व्यापार हुआ स्थान्तरित
Churu, Churu | Jan 2, 2026 चूरू शहर की कृषि उपज मंडी में करीब 15 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद नववर्ष के पहले दिन अनाज व्यापार का विधिवत शुभारंभ हो गया। मंडी प्रशासन और अनाज व्यापार मंडल के बीच लंबे समय से चली आ रही खींचतान के बाद आखिरकार मंडी में व्यापार स्थानांतरित किया गया। इससे मंडी परिसर में रौनक लौट आई।