चूरू: भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता का 4 जनवरी को भव्य सम्मान, जयपुर रोड़ स्थित होटल में अग्रवाल समाज करेगा अभिनंदन
Churu, Churu | Jan 2, 2026 भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा लगातार चौथी बार प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर चूरू के अग्रवाल समाज के गौरव पंकज गुप्ता का चार जनवरी को भव्य सम्मान एवं अभिनंदन किया जाएगा। यह समारोह चूरू के जयपुर रोड़ स्थित होटल ग्रांड शेखावाटी में आयोजित होगा, जिसमें जिलेभर से समाज के करीब एक हजार लोग भाग लेंगे।