पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया मुफस्सिल थाना ने 126 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, मोटरसाइकिल, मोबाइल व नकद रुपये ज़ब्त
Purnea East, Purnia | May 3, 2026
पूर्णिया मुफस्सिल थाना के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के क्रम में बीते दिन एक मोटरसाईकिल सहित कुल 126 ग्राम स्मैक, एक मोबाईल एवं नकद-20,500/-रुपए को जप्त करते हुए एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्त अमरनाथ महतो, उम्र 43 वर्ष, पिता भुवनेश्वर महतो, सा0+थाना मनिहारी, वार्ड नं0-02, जिला कटिहार निवासी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया